Translate

Wednesday, 13 March 2019

जुड़वाँ बच्चों(Twins)का भाग्य एक जैसा क्यों नहीं ?

           जुड़वाँ बच्चों(Twins)के ग्रह एक जैसे तो किस्मत एक जैसी क्यों नहीं होती? इस बारे में मैने "राजयोग" लेख  में समझाने की कोशिश की है की पिछले जन्मो के कर्म और हमारा व्यव्हार हमारे इस जन्म को प्रभावित करता है। इस लेख को आगे बढ़ाते हुए लालकिताब में फरमान नंबर 4 आलम को इल्म में शक क्या है ? में भी सही उत्तर मिलता है। 

                                                             समय करे नर क्या करे    समय बड़ा बलवान। 

                                                            असर ग्रह सब पर ही होगा    पंछी, पशु, इन्सान। 

यह संदेह होना लाज़मी है की एक बाप के दो बेटे दोनों भाई, एक शहर में दस बचे एक समय में पैदा हुऐ मगर कर्म अलग-अलग क्यों ? लालकिताब में इल्म क्याफा यानि हस्त रेखाओं का जिक्र किया गया है की दुनिआ में हर मनुष्य की हाथ की रेखायें अलग-अलग होती है।  किसी की हस्तरेखा दुनियां में दूसरे किसी भी व्यक्ति से नहीं मिलती। आप ने देखा होगा की कभी भी किसी के फिंगर प्रिंट्स (Finger Prints) आपस में नहीं मिलते इस लिए कुण्डली के अध्यन के साथ-साथ हस्त रेखाओं का अध्ययन करना भी जरुरी है।  दोनों इल्मों को इकठे देखने से मनुष्य के भविष्य बारे काफी कुछ जाना जा सकता है।  https://m.facebook.com/daljitastro

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.