वास्तु और रंग चिकित्सा
चाहे कारखाना, उद्योग, दुकान या घर हो सभी में रंगों का बहुत महत्व होता है। वास्तु में रंगों को बहुत महत्व दिया जाता है। हमारी भावना और रंगों का आपस में मेल होने से सकारत्मक प्रभाव पड़ते है। प्रत्येक मनुष्य को अलग-अलग रंग पसन्द आते है। विभिन्न रंगों को वास्तु में विभिन्न तत्वों का प्रतीक माना जाता है जैसे भूरा पृथ्वी , नीला रंग जल का,लाल रंग अग्नि का प्रतीक माना जाता है। रंगों का मनुष्य पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव होता है।
लाल रंग का अगर सकारात्मक प्रभाव हो तो यह शक्ति, प्रसन्नता ,प्रफुल्ल्ता , साहसीपन को बढ़ाता है। अगर यही नकारात्मक प्रभाव दे तो मन में डर देता है वासना को बढ़ाता है आक्रमण करने वाला बनाता है। लाल रंग की दिशा पूर्व और दक्षिण है और ग्रह सूर्य और मंगल है।
काला रंग अगर सकारात्मक है तो शक्ति और काम का प्रीतक माना जाता है अगर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा हो तो यह अपराधी मनोवृति को बढ़ाता है।राहु और केतु छाया ग्रह इस के प्रतीक है।
पीला रंग अध्यात्म को बढ़ाता है मन में दया और करुणा पैदा करे और अगर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा हो तो यह स्नायुतन्त्र को विनाश की हद तक प्रभावित करता है। यह रंग क़ायरता , पूर्वाग्रह की प्रवर्ति का प्रतीक माना जाता है। उत्तर और पूर्व दिशा का प्रतीक है और ग्रह गुरु होता है।
हरा रंग शांति का प्रतीक है शामक और शीतल है और अगर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा हो तो यह स्वार्थ, ईर्षा और आलस्य को बढ़ाता है। उत्तर दिशा और बुध ग्रह इस का प्रतीक है।
नारंगी महत्वाकांक्षा, जीवंतता , आत्मसमर्पण अगर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा हो तो बेचैनी और अधिक आसक्ति से घबराहट होती है। सूर्य ग्रह इस का प्रतीक है और पूर्व दिशा होती है।
इंडिगो रंग आरोग्य दायक और विकास का प्रतीक हे अगर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा हो तो यह तो कार्यो में असफलता और मानसिक कष्ट होते है।
नीला रंग शीतलता देता है और पीड़ा हरने वाला होता है अगर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा हो तो अवसाद पैदा करता है। गहरा नीला शनि का प्रतीक है और इसकी पश्चिम दिशा है। हलका नीला शुक्र का प्रतीक है और दिशा दक्षिण-पूर्व है।
कुण्डली और वास्तु को मिला कर रंगों का चयन करने से घर, फैक्टरी, हस्पताल, दुकान में वास्तु दोष खत्म करने और सुख, समृद्धि को बढ़ाने में मदद मिलती है। कारोबार को चलाने के लिए सम्पर्क करें +91 9417355500 ा
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.