Translate

Monday, 25 March 2019

श्रीमती समृति इरानी और श्री राहुल गाँधी कौनजीतेगा 2019 चुनावों में ? एक ज्योतिषये विश्लेषण


चुनावों के  दंगल में सब उम्मीदवारों  और दलों द्वारा जीतने की भरपूर कोशिश की जा रही है। यहाँ आज हम श्रीमती इरानी और श्री राहुल गाँधी की कुंडलियों का तुलनात्मक विश्लेषण पराशरी ज्योतिष और लालकिताब विधिओं द्वारा कर रहें है। यहाँ जो जन्म तारीख ली गई है वह गुग्गल में से प्राप्त की गई है। यह ज्योतिष विश्लेषण किसी को लाभ यां हानि पहुचाने के लिए नहीं किया जा रहा। श्री राहुल गाँधी का जन्म 19 जून 1970 को सुबह 6 बजे दिल्ली में हुआ। श्रीमती समृति इरानी का जन्म 23 मार्च 1972, 12:00 बजे दिल्ली में हुआ बताया जाता है। 

राहुल गाँधी का जन्म मिथुन लग और धनु राशि में हुआ था जिसके अनुसार साढ़ेसाती चल रही है जिससे प्रत्येक कार्य में अड़चन आएगी। 7 मार्च 2019 से राहु लग्न में गोचर कर रहा है जिस से शारारिक कष्ट होंगे।  शनि, केतु और गुरु धनु और फिर अप्रैल 2019 में चन्द्र पर गोचर करेंगे जो इतना लाभप्रद ना होगा। गोचर में शनि 7 वे भाव में होने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करवाता है। 

लालकिताब के वर्षफल (49 वर्ष)  में सूर्य और मंगल दोबारा अपने स्थान लग्न में विराजमान होने से सफलता निश्चित होगी। मगर राहु एकादश भाव में आने से मेहनत क पूर्ण फल ना मिलेगा। उसके लेया अगर सोने की जंजीरी(Gold Chain) गले में धारण करने से लाभ की प्राप्ति हो और सोना मिटी न होगा। 

श्रीमती समृति इरानी  की कुण्डली में गोचर का राहु लग्न में  शनि, केतु धनु राशि में और गुरु धनु और फिर अप्रैल 2019 में 8 वी राशि में  गोचर करेंगे जो इतना लाभप्रद ना होगा। गोचर में शनि, केतु  7 वे भाव में होने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त करवाता है। बुध में शनि की दशा 23 जुलाई 2019 तक चलेगी। बुध लग्न का स्वामी होने से वाणी का प्रभाव लोगो पर अच्छा डालेगा।  शनि अष्ठम मारक स्थान का स्वामी सप्तम मारक भाव में बैठा होने से ज्यादा लाभ न मिले। 

लालकिताब के वर्षफल (48 वर्ष) में राहु पराक्रम भाव में बैठा होने से दुश्मनो पर विजय दिलाता है। लालकिताब में धोखे के ग्रहो का जिक्र आता हे की अचानक धोखा होता है वर्षफल में चन्द्र की अस्टम दृस्टि शुक्र पर और केतु की अस्थंम दृस्टि राहु पर , गुरु की अस्टम दृस्टि मंगल और शनि पर होने से धोखा होने की आशंका है।  राहु तीसरे पराकर्म भाव में बैठा होने से सफलता होनी निश्चित है। अगर देखा जाए तो ग्रह तो श्रीमती समृति इरानी के श्री राहुल गाँधी से ज्यादा ताकतवर है। जीत का मार्जिन बहुत कम मतों से होगा। 

                                                                 कर  भला  तो  हो  भला  अंत   भले  का  भला 


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.