मकान बनाना आज के युग में जरुरी है, मगर मकान बनाने के लिए जमीन यां प्लाट का वास्तु के हिसाब से चुनाव करना और भी महत्वपूर्ण माना जाता है। मकान बनाने से पहले समस्त धरती को एक ही गिनकर एक कोने से दूसरा कोना देखा जायेगा। चार कोने वाला प्लाट उत्तम होगा। जिस प्लाट का हर एक कोना 90 अंश का हो वह अच्छा माना जाता है।
आठ अठारह तेहरे तीन बीचों चूक बुझा बलहीन
पांच कोण का मंदिर रचे कहे विश्वकर्मा कैसे बचे
आठ कोना प्लाट शनि नंबर 8 का फल देगा अर्थात शोक की घटनाएँ या बीमारी आम होगी। तीन और तेहरे कोना प्लाट मंगल बद होगा यानि भाई बधुओं की मोतें और अग्नि से हानि होगी। फांसी की घटना भी सकती है। अठारा कोना प्लाट बृइस्पति यानि सोना चांदी का फल देगा। बीच से मछ्ली के पेट की तरहे उठा हुआ प्लाट काग रेखा का असर देगा। खानदानी नस्ल घटती जाए।
पांच कोना प्लाट पर मकान बनाने से संतान के सुख में कमी करेगा। शेरमुखा प्लाट जिसका अगला हिसा चौड़ा पिछला हिंसा तंग कारोबार के लिए उत्तम होगा। गऊ मुख प्लाट घर बनाने के लिए ठीक माना गया है।
मकान में आने जाने का मुख्य दरवाजा अगर पूर्व में हो तो अति उत्तम हर सुख मिलेगा नेक व्यक्तिओं का ऐसे घर में आना जाना लगा रहेगा। पश्चिम की तरफ हो तो दूसरे दर्जे का उत्तम असर होगा। उत्तर की तरफ मुख्य द्वार नेक असर देगा , लम्बे सफर, पाठ पूजा और प्रभु प्राप्ति का साधन बनेगा। भारत में दक्षिण मुख्य दरवाजा अशुभ माना जाता है मगर कुंडली देख कर ही पता लगता है की कितना अहितकारी होगा। अगर कुंडली में 3 भाव में शनि हो तो सबसे अशुभ देगा।
दक्षिण द्वार वाले मकान मालिक अगर बकरी का दान यां बुध की सम्बन्धित वस्तुए दान दे तो बिमारिओं और धन हानि से बचाव होता रहेगा।
मकान के समीप या मकान की दिवार के साथ पीपल का पेड़ हो तो उस की जड़ में पानी डालते रहने से बर्बादी से बचाव होता रहेगा। घर में कीकर का पेड़ निसंतान करके छोड़ता है। बचाव के लिए तारों की छाव में लगातार 40 दिन पानी डालने से बचाव होता है
घर के पास अगर कुआ हो तो उसमे श्रद्धाभाव से कभी-कभी मीठा डालते रहने से नेक फल मिलता है।
गली का आखरी मकान जहाँ आ कर आगे जाने का रास्ता बंद हो या ऐसा मकान जिसमे बाहर से हवा सीधे रास्ते आती हो तो ऐसा मकान बच्चों के लिए अशुभ होगा।
लालकिताब वास्तु के अनुसार घर का नक्शा बनवाने के लिए संपर्क करें। Whatsapp - 919417355500
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.