Translate

Thursday, 24 January 2019

लाल किताब अनुसार मकान में वर्जित नियम

मकान  में  दाखिल  होते  हुये  विवाह  शादी  में  हलवाई  द्वारा  बनाई  भट्ठी  को  बाद  में  मिट्टी  से  बन्द कर  दिया  जाता  है  या  मंगल  बंद  होता  है।  अगर  घर  में  मंगल  8  वाला  बच्चा  पैदा  हो  तो  तबाही होनी  शुरू  हो  जाती  है।  जब  वृहस्पति  खाना  नम्बर  7  में  हो  तो  घण्टी  बजाकर  घर  में  पूजा  करने  से सन्तान  को  हानि करता  है।  बड़ी  मूर्ति  घर में  रखने  से  लाभ  की  अपेक्षा  हानि होती  है।  देवी-देवताओं की  तस्वीर  रखने  से परहेज़ नही  होना  चाहिए।
घर  में  कीमती  समान  जेवरात  सोना-चांदी  रखने  के  लिए  दीवारों  में  गड्ढे  बनाये  जाते  थे जिसमें  इस  समान  को  हिफाज़त  से  रखा  जाता  था।  अगर  इन  गड्ढो  में  समान  न  रखा  जाये  तो  यह बुध  की  जगह  बन जाती  है।  ऐसे गड्ढो में  बादाम  छुहारे  रखना  उत्तम  होता  है।
मकान  में  अगर  कच्चा  हिस्सा  न  हो  तो  शुक्र  में  खराबी  आती  है।  इससे  गृहस्थ  में  खराबियां देखने  को  मिलती  है।  आजकल  फलैटस  में  रहने  वाले  लोगों  के  पास  मिट्टी  वाली  जगह  नही  होती इसलिए  ऐसे  घरों  में  गमले  वगैरह  रखने  लाभदायक  हैं।  इस  लिए  लाल  किताब  में  वास्तु  के  नियम भी  दिये गये  हैं।

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.