धर्म स्थान तो सबके लिए उत्तम स्थान है जहां जाकर मन को शान्ति, शरीरिक-मानसिक तंदरूस्ती और आत्मिक शुद्धि होती है। मगर लाल किताब में कुछ खास ग्रह किसी खास खाना में स्थापित होने से धर्म स्थान में जाने की मनाही की गई है। यदि खाना नम्बर 8 के ग्रह खाना नम्बर 12 के ग्रहों के दुश्मन हों और दूसरा खाना खाली हो तो धर्म स्थान में जाने की मनाही बताई गई है। उदाहरण के तौर पर अगर खाना नम्बर 8 में सूरज ग्रह बैठा हो और 12वें खाना में उसके दुश्मन ग्रह राहु-शनि बैठें हों तो और दूसरा खाना खाली हो तो धर्म स्थान में जाने की मनाही है।
यदि खाना नम्बर 8 व 12 में मित्र ग्रह बैठे हों तो और खाना नम्बर 6 में कोई उत्तम शुभ ग्रह हो तो और 2 नम्बर खाना खाली हो तो धर्म स्थान में जाना शुभ फलदायक होता है। इसी तरह लाल किताब में बहुत सी ऐसी तहरीरें बताई गई हैं जिसको जीवन में अपनाकर जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है।

No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.