जिन व्यक्तिओं की जन्म तिथि किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख हो मूल अंक 1 के प्रभाव में आते है। शुभ रंग नारंगी, सुनहरा और हल्का भूरा होता है। माणिक रत्न शुभ रत्न है।
2, 11, 20, 29 तिथि को जन्म हो तो उनके लिए लिए सफेद, हरा रंग शुभ होगा। काला रंग मत पहने। शुभ रत्न मोती होता है।
3, 12, 21, 30 तारीख को पैदा हुए लोगों को पीला, हल्का जामुनी और गुलाबी रंग शुभ होते है। पीला पुखराज शुभ फलदायक होगा।
4, 13, 22, 31 तिथि को पैदा हुए व्यक्तियों को हल्का नीला आसमानी, भूरा और खाकी रंग और गोमद रत्न शुभ होता है।
5, 14, 23 तिथि को पैदा हुए व्यक्तियों को हल्का खाकी और सब सुनहरे रंग शुभ होते है। पन्ना रत्न 5 रती से 9 रती तक शरीर के भार के अनुसार पहनना सुभफ़लदायक होता है।
6, 15 और 24 को जन्मे लोगों को सफेद रंग (दही रंगा,) हल्का नीला, हल्का गुलाबी रंग शुभ और हीरा रत्न धारण करने से लाभ।
7, 16, 25 को जन्मे लोगों को दुधिआ सफेद , हल्का पीला, काफूरी रंग शुभ और लसुनिआ रत्न सुभफलदायक होता है।
8,17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों को हल्का भूरा, काला और नीला रंग शुभ और नीलम रत्न शुभ होता है। नीलम को पहनने से पहले 3 दिन पास रख कर देख लेना चाहिए।
9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोगों को लाल, ग़ुलाबी रंग और मूंगा रत्न धारण करना शुभ रहता है।
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.