Translate

Tuesday, 21 June 2022

 आसमानी बिजली( SKY LIGHTNING FALL)  का ग्रहों से क्या है सम्बंध?

किन ग्रहों के कारण आसमानी बिजली का घर पर गिरने का ख़तरा रहता है?

दक्षिण अमेरिका के वेनेज़ुएला में कहते हैं की सब से ज़्यादा आसमानी बिजली गिरने की घटनायें होती हैं मगर पहाड़ी इलाक़ों के अतिरिक्त कहीं पर और कभी भी बिजली गिर सकती है क्योंकि क़ुदरत के खेल को समझना मुश्किल ही नहीं ना मुमकिन भी है।बादलों का आपस में टकराने से बादलों में माजूद पानी और बर्फ़ के कणों में रगड़ होने से बिजली पेदा होती है। लाइट की स्पीड साउंड से ज़्यादा होने के कारण बिजली की चमक पहले दिख जाती है और आवाज़ बाद में आती है। भारत में मानसून के समय बिजली गिरने की संख्या और संभावना बड़ जाती है।बिजली गिरने को रोकना तो सम्भव नहीं मगर बचाव किया जा सकता है।बिजली गिरना नेगेटिव चार्ज के कारण से है यह नेगेटिव चार्ज जब पोस्टिव चार्ज  की तलाश करते कहीं पर भी गिर सकती है।

                 बुध मुबारक टेवे होगा,                  पाप बुरा नहीं करता हो।

                 केतु मंगल हों मिलते उम्दा,                नेक बुढ़ापा बनता हो।

                 दृष्टि रवि पर जब करते,                     मौत भरे दुःख होती हो

                 सलाख़ लोहे की छत पर गढते,              बिजली असर नहीं करती हो 

लाल किताब अनुसार  जिस व्यक्ति की कुंडली में  शुक्र-शनि की युति हो दोनो को सूर्य सातवें से देखे तो शनि का बहुत बुरा असर होगा मौत पुरदर्द  होगी ऐसे व्यक्ति के घर पर आसमानी बिजली गिरने की सम्भावना ज़्यादा होती है।

दोनो लग्न में और सूर्य राहु या केतु खाना न 8 में तो जिस्म में जलती आग की तरह के दुःख और क़िस्मत भी मन्दी।

दोनो ग्रह लग्न में हों, मंगल 4, सूर्य 2 चन्द्र 12 तो आलसीपन , निर्धन, दुखिया, टी बी रोग, सेहत बर्बाद, दुखों का पुतला हो।

दोनो लग्न में और साथ में राहु या केतु बेठा हो  और सातवें भाव मे सूर्य हो  तो शरीर में जलती आग की तरह का दुःख खड़ा, दुखों  का पुतला हो।

दोनो ग्रह खाना न 4 में हो या साथ में सूर्य हो या 10 वे भाव में सूर्य हो तो बुरी मौत मिले दिन की रोशनी में क़त्ल हो जाए 10 में बैठे ग्रह का उपाय करते रहें।जैसे सूर्य 10 तो ताम्बे का  पैसा पानी में बहाते रहें ।

शुक्र-शनि 10 में हों और सूर्य 4 तो बुरे फल नहीं होते।शुक्र-शनि मुस्तरका फल 52 साल उम्र तक इकठा होगा।

दोनो न 7,  चन्द्र 1, सूर्य 4 तो नामर्द वरना बुज़दिल होगा।बाक़ी घरों में अच्छा फल मिलेगा। 

शुक्र और शनि का इकठे तो केतु उच्च का होता है। 

Astrology Research Centre Hoshiarpur WhatsApp 9417355500

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.