Translate

Monday, 6 July 2020

#छटे भाव को लाल किताब में "पाताल का घर" कहते हैं।

ज्योतिष में छटे भाव से रोग ओर शत्रु भी देखे जाते हैं । लाल किताब में इस भाव से घर में तहख़ाना का सम्बन्ध, सूद पर पेसा देना, शरीर के अंदर कितनी गर्मी-सर्दी या खुश्की की मात्रा को भी इसी घर से देखा जाता है।
इस घर को बच्चों के रिस्तेदारों से भी होता है।छटे घर से रिस्तेदारों के धन के हालत का ज्ञान मिलता है।
फूलों ओर साग सब्ज़ी से इस घर का गहरा सम्बन्ध है। इस घर में सोम्य ग्रह हों तो पता लगता है की नाना ओर भांजे का घर अच्छी हालत का होगा।
सूर्य छटे भाव में हो तो जातक बहस बाज़ी करने वाला होता है ओर इस ग़लत आदत से जातक को बचना चाहिए।
# 9417355500



#लाल किताब में सातवाँ भाव को "मैदानी  दुनिया" कहा गया है।

पिछले जन्म में कितने पुण्य किए ओर उन पुण्यों का कितना अंश इस जन्म में साथ लेकर आएँ हैं।इस का ज्ञान भी इसी घर से होता है।
इस घर का सम्बन्ध शुक्र के साथ होने से चमड़ी के साथ भी है।अगर शुक्र यहाँ दूषित हो तो चमड़ी के रोग होने की सम्भावना रहती है।
यह घर दक्षिण-पश्चिम  दिशा को दर्शाता है। यदि इस घर में कोई शुभ ग्रह हो तो ऐसे व्यक्ति के लिए  दक्षिण-पश्चिम दिशा का मकान शुभ फल देगा।
सातवें भाव में शनि उच्च राशि का ओर सूर्य नीच राशि का फल देगा।
सूर्य 7 भाव में हो तो बदनामी मिलती है।
# 9417355500

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.