Translate

Thursday, 27 June 2019

मोटापा कम करने के लिए ज्योतिषये उपाय

मोटापा(OVER WEIGHT)कम करने के लिए ज्योतिषये उपायों को अपनाते हुऐ अगर अपने खानपान का ख्याल रखते हुए और साथ में नियम से शारीरिक कसरत की जाए तो शीघ्र लाभ मिल सकता है। मोटापा कई कारणों से होता है जैसे पुरखों की शारीरिक बनावट, खानपान, सुस्ती या शारीरिक कार्य न करना और मुख्य कारण जन्म के समय ग्रहों की स्थिति होता है। 
जलतत्व राशि कर्क, वृश्चिक और मीन में पैदा हुए व्यक्ति ज्यादातर मोटापे का शिकार होते है। 
जलतत्व राशि में जन्मे लोगों की जन्म कुण्डली में अगर शुक्र, चन्द्र, गुरु भी कर्क , वृश्चिक और मीन राशि में सिथत हों तो यह मोटापा का कारण बनते हैं।  
धन भाव का स्वामी अगर कुण्डली में पापी ग्रहों द्वारा दृस्ट हो तो व्यक्ति का खानपान ठीक नहीं होता। 
शनि अगर लग्न का स्वामी हो तो शरीर में सुस्ती लाता है , कार्य क्षमता में कमी आती है जिस से मोटापा बढ़ता है। 
  • मेष राशि अग्नि तत्व की राशि हे जिस में जन्मे लोगों का मेटाबोलिज्म तेज होने के कारण मोटापा नहीं होता। 
  • वृख राशि का स्वामी शुक्र होता है और इस राशि में जन्मे लोग मीठा खाने के शौकीन होते है जिस से मोटापा बढ़ता है। 
  • मिथुन राशि में जन्मे लोग वायु राशि के होने से मोटापे के ज्यादा जल्दी शिकार नहीं होते क्युकि इन में कैलोरीज़ को जलाने की तेज क्षमता होती है। 
  • कर्क राशि जलतत्व होने के कारण इस राशि में जन्मे लोग जल्दी मोटापे के शिकार बनते है। 
  • सिंह राशि सूर्य की राशि होने से इस में जन्मे लोग मोटापे के शिकार नहीं होते। 
  • कन्या राशि बुध की होने इस में जन्म लेने वाले लोग सोच समझ कर खाते हे जिस कारण मोटापे से बचें रहतें है। 
  • तुला राशि में जन्मे जातक आयु के बढ़ने के साथ साथ मोटापे के शिकार बनते है। 
  • वृश्चिक राशि में जन्मे लोग अग्नि तत्व की राशि होने से ज्यादातर पतले ही होते है। 
  • धनु राशि में पैदा हुआ जातक खाने पिने के शौकीन होए के कारण अपना भार बड़ा लेते है। 
  • मकर राशि में जन्मे लोग सुस्ती त्याग दें तो मोटापे से बचे रह सकते है। 
  • कुम्भ राशि में जन्मे लोग ज्यादातर मोटापे से बचे रहते है। 
  • मीन राशि जलतत्व राशि होने से इस में जन्मे लोग मोटापे के शिकार होते है। 
यह साधारण विश्लेषण है, कुण्डली का पूर्ण अध्ययन करने से ही मोटापे का कारण और निवारण पता चलता है। 


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.