Translate

Thursday, 7 May 2020

आंख फड़कने का फल

दाहिनी आंख या भौहँ फड़के तो सब अभिलाषा पूर्ण होती है। बाईं आंख या भौहँ फड़के तो शुभ समाचार मिले। दाईं आंख के ऊपर की पलक फड़कती है तो धन कीर्ति आदि की वृद्धि होती है। नीचे की पलक फड़के तो अशुभ समाचार मिले।
बाईं ऑंख की ऊपरी पलक फड़कती है तो किसी दुश्मन से अधिक दुश्मनी हो सकती है। नीचे की पलक फड़कती है तो किसी से बेवजह बहस हो सकती है और अपमानित होना पढ़ सकता है। बाईं आँख की नाक की ओर का कोना फड़कता है तो शुभ होता है ,पुत्र प्राप्ति की सूचना मिल सकती है या किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
पुरुष की दाईं आँख फड़कना शुभ फल देता है ,मगर स्त्री की दाईं आँख फड़कना अशुभ माना जाता है।
दोनों आँखें अगर एक साथ फड़कती हैं तो औरत और पुरष दोनों के लिए शुभ होता है। 


No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.