Translate

Saturday, 28 December 2019

अगर जन्म तिथि न हो तो कैसे जाने ग्रहों का मंदा या अच्छा होना ?


सूर्य मंदा फल  देगा जब मुँह में थूक आता रहे, लाल रंग का पशु मर जाए या गुम हो जाये, जिस्म के अंगों में  की शक्ति कम हो जाए।
उपाय :- मुँह में मीठा डाल कर पानी का घुट पीकर काम शुरू करे।
चन्द्रमा मंदा होगा जब घर में दूध की किल्लत  जाये।  दूध देने वाला पशु मर जाये। महसूस करने की कमी हो। शरीर में पानी की कमी हो जाए (Dehydration), पानी का नल ख़राब हो जाए।
उपाय :- बज़ुर्गों का आशीर्वाद लेता रहे।
बुध मंदा होगा जब दांत ख़राब होने शुरू हों गंध का पता ना लगे।
उपाय :- दांत साफ़ रखे। नाक छेदन।
ब्रहस्पत मंदा होगा जब बालों का बोदी की जगह से उड़ जाना।  गले में माला डाले रखना। सोने का गुम हो जाना। बिना कारण  बदनामी होना। पढ़ाई बंद हो जाना।
उपाय :- केसर का तिलक लगाना। नाक का पानी खुश्क रखना।
शुक्र मंदा होना अंगूठा या नाख़ून ख़राब या चमड़ी के रोग होना। वीर्य की कमी होना।
उपाय :- खुराक का ध्यान रखना। पोशाक साफ़ सुथरी। इत्र का प्रयोग करना।
शनि मंदा फल देगा अगर घर में आग लगे या घर गिर जाए। भवों,  पलकों के बाल झड़ जाये।
उपाय :- मिसवाक का इस्तेमाल करना।
राहु मंदा होगा जब दुश्मन ज्यादा पैदा हों। दिमागी नुक्स पैदा होना।  नाख़ून ख़राब होना। काळा रंग के कुत्ते  या रिश्ते दार  को कष्ट होना।
उपाय :- ससुराल की इज्जत करना। सिर पर चोटी रखना। खुद मुख्त्यारी न करना।
केतु मंदा होगा जब पाँव के नाख़ून ख़राब होना या झड़ जाना।  जोड़ों में दर्द या पेशाब का रोग होना।  औलाद को कष्ट होना।
उपाय :- कान छेदन करना और उस में सोने की नंतियाँ डालना। कुत्ते को रोटी डालना। 

Friday, 20 December 2019

🐍राहु शुभ तो धन प्राप्ति और राजनीति में सफलता 
अगर अशुभ तो मुक़दमे में फसा दे। 🐍

Monday, 16 December 2019

💰आपकी नाम राशि से छठी, आठवीं, बारवीं नाम राशि वालों के साथ पार्टनरशिप, पैसे का लेनदेन मत करें। हानि होगी। 💰

Thursday, 12 December 2019

दिसंबर 16, 2019 से जनवरी 15-2020 में क्या करें और क्या नहीं ?


㋋ पौष मास सक्रांति दिसंबर 16, 2019 को पुष्य नक्षत्र से लाभ प्राप्त करने के लिए शनि महाराज की वस्तुओं का दान और गुरु का जप करें।  
पौष मास में पुष्य नक्षत्र का वास रहता है।  पुष्य का अर्थ है पोषण करने वाला अर्थात इस महीने में अच्छी खुराक लेनी चाहिए जैसे घी, सूखे मेवे, पनीर, दूध ,फल, हरी पते दार सब्जी इत्यादि। इस महीने पाचन शक्ति पूरा काम करती है जिससे शरीर में रस ज्यादा बनने से ताकत बढ़ती है। 
पुष्य नक्षत्र की राशि शनि(Saturn) महाराज की होने से गरीबों को भोजन करवाना, माहं साबत , तेल सरसों , काले रंग के फल , छतरी , जूता दान देना चाहिए। 
पुष्य नक्षत्र का देवता गुरु( Jupiter) होने से केसर का तिलक लगा कर  गुरु का जप करना चाहिए। बजुर्गों की सेवा और गुरु द्वारा दिया गया जप करने से लाभ होता है।माता-पिता, किसी भी बज़ुर्ग और गरीब को सताने से नुक्सान होगा।  ㋀

Tuesday, 10 December 2019

सूर्य-ग्रहण दिसम्बर 26, 2019 को 8:17- 10:57  मिथुन, कर्क  धनु, मकर  राशि और लग्न वालों का गृहस्थ सुख में कमी करेगा। 8: 17 सुबह धनु लग्न और धनु राशि होने पर शनि और मंगल की पूर्ण दृष्टि राहु पर पड़ रही है और राहु मिथुन राशि में सप्तम में विराजमान है।पति-पत्नी आपस में तनाव बड़े और तलाक के ज्यादा झगड़े बढ़ेंगे। बुध की स्थिति से पता लगता है की भारत में लोगों में गुस्सा, मानसिक तनाव,  डिप्रेशन बढ़ेगा।शनि-चन्द्र की युति से पडोसी देशों के साथ तनाव रहेगा। 
ग्रहण के बाद कुछ स्थानों पर भूचाल आने के सम्भावना बढ़ेगी।  

Monday, 9 December 2019

सपने में अगर आप रास्ता भूलते भटकते है, सूअर या खतरनाक जानवर देखते है, आप को कोई मारता है तो समझो आप पर जिन्नात का साया है। 

Thursday, 5 December 2019

चमत्कारी अंक ज्योतिष 2020

2020 में अंकशास्त्र द्वारा वर्ष अंक को जान कर ज्योतिष उपाय करने से अपने जीवन को सुखमय बनाया जा सकता है। वर्ष फल जानने की विधि बहुत ही सरल है। जन्म तिथि को जन्म के महीने के अंक में जोड़ दें उदाहरण आप का जन्म 4 सितम्बर 1994 है और आप को 2020 का वर्ष फल जानना है। 
जन्म तिथि:-         4 
जन्म महीना :-       9      4 +9 =13 
मूल अंक :-          1 +3 = 4 (मूल प्रमुख अंक )
अब साल 2020 का फल देखना है 2 +0 +2 +0 =4 (वर्ष मुख्य अंक )
मूल प्रमुख अंक में वर्ष अंक जोड़ें 4 +4 =8 
वर्ष अंक 8 प्राप्त हुआ और 8 अंक शनि महाराज का अंक है। 
8 अंक का वार्षिक अंक से साबित हुआ की सब कार्य धीमी गति से होंगे।  जीवन नीरस रहेगा। पिता के लिए आर्थिक हानि का वर्ष। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। परिश्रम और निरन्तर प्रयास करने चाहिए। अनाथ और अपाहिजों को भोजन देने से लाभ होगा। शनि न्याय प्रिय है इस लिए बुरे कामों से बचें। अपना वर्ष अंक जानने के लिए संपर्क Whatsapp 91 9417355500

Wednesday, 4 December 2019

आप का जन्म 4, 13, 22 तारीख को हुआ है तो 2020 साल काफी शुभ रहेगा मगर पति-पत्नी के रिश्तों में संयम रखें  और दुश्मनों को कमजोर मत समझें।